सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका जख्मी, दुमका से भी रेफर
पाकुड़, मई 12 -- अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा बाजार से पाकुड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर पहाड़पुर गांव के समीप मंगलवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, डूमरचीर की शिक्षिका पम्मी कुमारी गुप्ता (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई है और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह मौके पर ही अचेत हो गईं। जानकारी के अनुसार, दुमका के शिवपहाड़ निवासी पम्मी गुप्ता वर्तमान में डाकबंगला के समीप किराए के मकान में रहकर विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रही हैं। मंगलवार को छुट्टी के बाद वह एक परिचित से लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल से अमड़ापाड़ा लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- मुंगेर: बीपीआरओ के वाहन की टक्कर से शिक्षिका घायल, पैर टूटा इसी दौरान पहाड़पुर के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.