चतरा, दिसम्बर 30 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में तुलबुल पंचायत के लारालूटूदाग गांव निवासी हेमराज यादव की मौत सड़क दुर्घटना में सोमवार को चौपारण में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय हेमराज यादव आंख बनवाने बहेरा आश्रम चौपारण गये थे, इसी दौरान रोड पार करते समय एक ट्रक की चपेट में आ गये, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना चौपारण प्रशासन ने राजपुर थाना प्रभारी को दिया। राजपुर थाना प्रभारी ने हेमराज महतो के घर लारालूटूदाग सूचना भिजवाई। घर वालों ने सूचना पाकर चौपारण चले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...