सीतामढ़ी, मार्च 18 -- रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर एनएच 77 के कटोझा पुल के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद 112 की सड़क पर गश्ती लगा रही पुलिस टीम ने जख्मी को इलाज के लिए रुन्नीसैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के पितोझीया निवासी मनोज सहनी के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन से ठोकर लगी होगी। जब गश्ती टीम वहां पहुंची तो सड़क पर गंभीर रूप जख्मी अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.