बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के खुटा बाबा मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक ने पहले से खड़ी एक अन्य वाहन में टक्कर मार दिए जाने के कारण बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह घटना रविवार की रात 8 बजे की है। घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है। जानकारी अनुसार प्रखंड के पतकी पंचायत के चिनिया गड्ढा गांव निवासी बालेश्वर मरांडी(26 वर्ष) रविवार की रात करीब 8 बजे एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था, तभी खुटा बाबा मंदिर के पास बाइक से अनियंत्रित हो गया और पहले से खड़ी एक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.