बिजनौर, मार्च 3 -- नहटौर। बाइकों की आपसी भिड़न्त में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वही, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार की सायं को ग्राम बल्लाशेरपुर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र मंटू सिंह 20 वर्ष बढियोवाला से वापस घर जा रहा था। वही बढ़ियोवाला निवासी राजपाल सिंह पुत्र परवीन सिंह 50 वर्ष अपने घर जा रहा था। रास्ते मे दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया। सड़क हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में शोक छा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.