रांची, अप्रैल 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची गुमला मुख्य मार्ग फोर लेन पर इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव चौक के समीप शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे एक वाहन की चपेट में आकर मोपेड सवार बुजुर्ग घायल हो गए। बुजुर्ग की पहचान 65 वर्षीय रामेश्वर महतो गांव पकलमेड़ी के रूप में की गई है। इन्हें ग्रामीणों ने बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. मेघा भगत ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बुजुर्ग के स्वजनों ने बताया वे गड़गांव मंडा देखकर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.