सड़क दुर्घटना में एक घायल, रिम्स रेफर
रांची, मई 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो साईं मंदिर मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल राहगीर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बेड़ो बैरटोली गांव निवासी 48 वर्षीय गोबरा उरांव पिता सुकरा उरांव के रूप में हुई है। जिसे हरिहरपुर जामटोली पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी सुनील कच्छप ने बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ सुनील कंडुलना ने घायल गोबरा उरांव की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राहगीर गोबरा उरांव अपने घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.