रांची, अप्रैल 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची गुमला फोर लेन मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हांठु ब्रिज के पास सोमवार की शाम लगभग पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया। इसकी पहचान इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी गांव निवासी 34 वर्षीय चारो केरकेट्टा पिता मंगरा केरकेट्टा के रूप में की गई है। घायल को ग्रामीणों ने ऑटो से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. सुनील कंडुलना ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार अपने घर इटकी जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.