मधेपुरा, फरवरी 3 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड धर्मकांटा के समीप स्टेट हाइवे 91 पर सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक के जबरदस्त धक्का से छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक चालक और बाइक के पीछे सवार भी घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकत्सिक ने प्राथमिक इलाज कर बालक की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड नौ निवासी अरुण कुमार चौधरी अपने बाइक से अपने रश्तिेदार कुंदन कुमार को बाइक के पीछे बैठाकर रहटा अपने एक अन्य रश्तिेदार के घर जा रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.