रांची, फरवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा इलाके में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची जिले के नामकोम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोतयू गांव निवासी 18 वर्षीय मदिराय मुंडा (पिता- भादुआ मुंडा) के रूप में की गई है। शनिवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया। इस संबंध में खूंटी थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि मदिराय मुंडा खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित मारंगहादा में अपनी फुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने पिता के घर चला गया था। शनिवार को वह मोटरसाइकिल से वापस अपनी फुआ के घर मारंगहादा...