सड़क दुर्घटना में इंजीनियर की मौत
बाराबंकी, अगस्त 23 -- बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में कतुरी गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इंजीनियर था और लखनऊ के एक निजी कंपनी में कार्यरत था। सीतापुर जिला के थाना सदरपुर के स्वासा गांव निवासी रंजीत कुमार वर्मा (38) पुत्र अंबर प्रसाद डिप्लोमा इंजीनियर थे। वह लखनऊ के एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार की देर रात बड्डपुर थाना क्षेत्र में कतुरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.