भभुआ, अप्रैल 30 -- भतीजा संग स्कूटी से हथियाबांध के आंगनगाड़ी में जा रही थी पढ़ाने, सड़क पर गिरे बिजली खंभा से टकराई स्कूटी स्कूटी से उछलकर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से सेविका ने तोड़ा दम सदर अस्पताल में लाने पर स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सक ने किया मृत घोषित (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनी गिरने से महिला और किशोरी घायल का कैप्शनदुर्घटना का विवरण सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव के सामने रामपुर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई। मृतका 49 वर्षीया रेणु देवी सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव निवासी अंगद तिवारी की पत्नी थी। वह भभुआ शहर स्थित किराए के मकान से अपने भतीजे दीपक तिवारी के साथ हथियाबांध आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाने के लिए जा रही थी। सड़क पर गिरे बिजली के खंभा स...