जामताड़ा, मार्च 5 -- सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, दो युवक घायल मिहिजाम,प्रतिनिधि।एनएच- 419 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कानगोई सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 18 के समीप बीते मंगलवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल घर जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक राजेश यादव अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। वहीं हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चिरेका के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.