जहानाबाद, मई 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर नवाबगंज रोड में एक अज्ञात युवक सड़क किनारे घायल पड़ा था। मखदुमपुर थाने की पुलिस गश्ती के दौरान नवाबगंज की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में फतेहपुर के निकट युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा। उसके माथे पर चोट के निशान थे। पुलिस अपने गाड़ी से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर पहुंचाई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया । यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...