खगडि़या, जुलाई 21 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि आसामरोड से सहरसा की ओर जाने वाली एनएच 107 पर गत रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल 38 वर्षीय मनोज कुमार मालाकार की इलाज के दौरान सोमवार की रात बेगूसराय में मौत हो गई। इस मामले में मंगलवार को यातायात थाना में पत्नी ने मामला दर्ज कराया। उल्लेखनीय है कि महेशखूंट के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर गांव का निवासी था। मृतक की पत्नी सविता कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध जिला परिवहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...