भभुआ, मई 9 -- चैनपुर के देवर्जी कला गांव के पास अंधरिया पुल पर हुई दुर्घटना घायलों में एक युवक को किया रेफर, परिजन लेकर चले गए बनास (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के देवर्जी कला के समीप अंधरिया पुल पर दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायलदुर्घटना का विवरण मृतक 30 वर्षीय अनिल कुमार भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासुपर निवासी रामधारी बिंद का पुत्र था। घायलों में अनिल के रिश्तेदार देवर्जी कला निवासी रामजी बिंद का 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार व चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर निवासी शिवदुलार राम का 22 वर्षीय पुत्र मंजित कुमार शामिल हैं। बताया गया है कि अनिल अखलासपुर से संतोष को बाइक से लेकर देवर्जी कला उसके गांव छोड़ने जा रहा था।...