देवघर, जनवरी 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की अध्यक्षता में शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के अलावा खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने अवैध खनन के परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों पर फाइन के अलावा निरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर सड़कों के किनारे उगे हुए झाड़ियों की कटाई, तीखे मोड़ पर साइनेज लगाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। डीसी व एसपी ने परिवहन विभाग और सभी थानों के थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.