सड़क दुर्घटना कमी लाने को बैठक, दिए गए निर्देश
सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना को कम करने को लेकर बैठक हुई। इसमें जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सीओ यातायात सुजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पांच थानों के प्रभारी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान कहा गया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर चौकसी बरती जाए। रात में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। सड़कों के किनारे खड़े वाहन जिससे दुर्घटना की संभावनाएं हों उसका चालान कर हटवाया जाए। इस दौरान प्रभारी यातायात अमरेश कुमार, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, ग्यासुद्दीन खां, संदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को दो होल्डिंंग एरिया चिन्हित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.