सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह घायल
पीलीभीत, जून 25 -- बीसलपुर। अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव चंदपुरा निवासी जगदीश कुमार अपनी पत्नी कमला देवी व सुजीत पुत्र बृजपाल निवासी खतौआ थाना नबावगंज के साथ बीसलपुर बाइक से आ रहा था। तभी रामलीला मार्ग पर गड्ढे में बाइक गिरने से तीनों घायल हो गए। उधर गांव अहिरपुर नंगला निवासी गणेश प्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद, धु्रव कुमार बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। तभी उसकी बाइक अनिकेत पुत्र सत्यपाल निवासी मानपुर की बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.