प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क सुरक्षा से बढ़ती मौतों को लेकर विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को विधानसभा में मुद्दा उठाया। विधायक ने सरकार से कहाकि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से बढ़ रही मौत दर अत्यंत चिंताजनक है। विधायक ने कहाकि 25 करोड़ से अधिक आबादी रखने वाले प्रदेश में लाखों लोग प्रतिदिन सड़कों के माध्यम से यात्रा करते हैं। दु:खद है कि आज यूपी सड़क दुर्घटनाओं में भी नंबर वन की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश में 56 प्रतिशत सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतें गलत दिशा में वाहन चलाने हो रही है। इन कारणों से हर वर्ष लगभग 45 हजार से अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनमें से 24 हजार से अधिक लोगों की असमय दु:खद मौत हो रही है। प्रदेश में सबसे अधिक मौत सड़क दुर्घटना से होने के कारण हजारों परिवार उजड़ रहे हैं। सरकार दुर्घटना प्रवावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.