इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। जनपद के अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत वृन्दावन धाम कुनैरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गौरव पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी अशोक नगर बाबरपुर औरैया व सोनम पुत्री सुनील शर्मा निवासी अराव रोड सिरसागंज फीरोजाबाद घायल हो गए। थाना पछायगांव क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से संगीता पत्नी विनोद कुमार निवासी मड़ैया करीलगढ़ पछायगांव घायल हो गई। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राम नारायण पुत्र बलदेव प्रसाद व रिया पुत्री विमलेश निवासी गुलाबपुरा बकेवर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो हादसों में चार महिलाओं समेत सात घायल यह भी पढ़ें- हादसो...