जहानाबाद, मार्च 5 -- अरवल, निज संवाददाता। होली पर्व के दौरान अरवल- पटना मुख्य मार्ग एवं अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अतहर हुसैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जिन लोगों को जख्मी हुए हैं उनमें कमलेश कुमार 31 वर्ष, रोहित पांडे 18 वर्ष, गुड्डू कुमार 40 वर्ष, राजकुमार 17 वर्ष ,राकेश कुमार 35 वर्ष, विपुल कुमार 20 वर्ष , उमेश कुमार 23 वर्ष, अभिषेक कुमार 10 वर्ष एवं सुनील राम 26 वर्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया है। सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.