पीलीभीत, फरवरी 10 -- बीसलपुर। अलग अलग सड़क दुर्घटनओं में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहनिया निवासी मेवाराम पुत्र बिहारी लाल अपने पिता बिहारी लाल 60 के साथ बाइक से आ रहा था। तभी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र घायल हो गए। गांव नौगवां नवीनगर निवासी नसीम बानो पत्नी हसमीन बाइक से गिरकर घायल हो गई। गांव रम्पुरा निवासी नसीम पत्नी भोला 50 को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.