जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल- जहानाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को अलग- अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें दो महिलाएं जख्मी हो गईं। दोनों महिला को पुलिस टीम के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां पर सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल महिलाओं में शहर तेलपा निवासी ममता देवी एवं सैदपुर धावा निवासी तेतरी देवी उम्र 65 शामिल हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर दीपक रंजन ने बताया कि दोनों जख्मी खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.