सड़क दुर्घटनाओं में दो भाईयों समेत तीन घायल
पीलीभीत, मई 17 -- बीसलपुर। बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर बाइकों की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव चठिया सेवाराम 20 वर्षीय शिवम पुत्र कुमार बाइक से बीसलपुर आ रहा था। तभी गांव नीवाडांडी के निकट तेजगति से आ रही बाइक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे शिवम घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक चालक मौका पाते ही फरार हो गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर के गांव मिलकिया निवासी डालचंद, रामगोपाल पुत्रगण विजेंद्र कुमार बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.