सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत, जून 21 -- बीसलपुर। अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीसलपुर के गांव बिलसंडा के नांद निवासी तीस वर्षीय संजय पुत्र नंदराम बाइक से बीसलपुर आ रहा था। तभी उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी चालीस वर्षीय राजकुमार पुत्र रामेश्वर सिंह पैदल जा रहे थे। तभी तेजगति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। बीसलपुर के गांव ढकवारा निवासी श्याम लाल 32 बाइक से बीसलपुर आ रहा था। तभी तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.