चतरा, मई 17 -- चतरा संवाददाता समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद द्वारा बताया गया कि जनवरी से अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 65 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस पर उपायुक्त ने सभी ट्रांसपोर्टरों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सुझाव एवं आवश्यक पहल पर विचार साझा करने को कहा। यह भी पढ़ें- अप्रैल माह में वाहन चेकिंग के दौरान 2.40 करोड़ रुपए से अधिक की हुई वसूली समीक्षा के क्रम में ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, एक ही चालक द्वारा लगातार लंब...