मधुबनी, अप्रैल 16 -- सुरेश कुमार झा घोघरडीहा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालापट्टी पंचायत के भाटाबाड़ी गांव निवासी अनिल कुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार यादव की बीती रात लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह जुड़ शीतल मेला देखने झहुरी गया हुआ था। आमने सामने बाइक की टक्कर में उसकी मौत हो गई थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया था। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। दो भाइयों में बबलू यादव छोटा था। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत पिता अनिल कुमार यादव को जब घटना की सूचना मिली थी तब रोते बिलखते अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे जबकि माता शिवकला देवी का घर में रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.