किशनगंज, अप्रैल 27 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर नटुआपारा के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया गया। घटना के बाद पिकअप लेकर चालक भागने में सफल रहा। इधर, दुर्घटना में गंभीर तौर पर घायल दोनों बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज भेजा गया। जहां बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे सवार युवक की पैर की हड्डी टूट गयी। जिसका इलाज चल रहा है। मृत बाइक चालक की पहचान मो फैज, पिता मो मुखतार निवासी आमबाड़ी सिंघिया, थाना बहादुरगंज के तौर पर हुई है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत बाइक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम से जुड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर अग्रेत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.