समस्तीपुर, मार्च 27 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान डगरूआ गांव के वार्ड 8 निवासी मोहन राय के पुत्र सोनू कुमार (20) के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात मुसरीघरारी चौराहा पर बाइक एवं साइकिल में टक्कर हो गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आयी थी। घायलावस्था में इलाज के लिए उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गय...