सड़क दुघर्टना में घायल तीन भाई-बहनों में एक की मौत
मऊ, मई 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कविराजपुर मोड़ के पास पिछले दिनों हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन सगे भाई-बहनों में से एक की सोमवार को आजमगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कविराजपुर निवासी दयाल शरण राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 14 मई की दोपहर उनके दो भतीजे हिमांशु राजभर (16 वर्ष), रितिक राजभर (12 वर्ष) और भतीजी अंशिका राजभर (8 वर्ष) मधुबन से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कविराजपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों बच्चे ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.