बरेली, अप्रैल 17 -- नवाबगंज।सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की गुरुवार को हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर दिल्ली गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।हरदुआ किफायतुल्ला गांव के मोहम्मद अशरफ मजदूरी करते हैं। चार दिन पूर्व उनका बेटा मोहम्मद अमन 13 वर्ष अपने ममेरे भाई मोहम्मद आतिफ के साथ रिछोला किफायतुल्ला गांव ननिहाल गया था। खाना खाने के बाद वह दोनों पीलीभीत हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बरेली से तेज गति से आती बाइक ने उन दोनों को टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में बलहा के मासूम की मौत परिजनों ने दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अमन को दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे लेक...