समस्तीपुर, जनवरी 28 -- सरायरंजन/ मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के तिसवारा सूर्यपुर में सड़क दुघर्टना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान रविवार की रात पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के तिसवारा सूर्यपुर गांव निवासी अमरेश प्रसाद (58) के रूप में की गई है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया की पिछले 16 जनवरी को तिसवारा बम्मा के निकट एन एच 322 पर किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दिया था। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। अधेड़ की मौत होने की सूचना मिलने ही गांव एवं परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.