समस्तीपुर, फरवरी 4 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी में बस स्टैंड के निकट एन एच 28 पर मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पैर जख्मी हो गया है। उसकी पहचान मो. नौशाद के रूप में की गई है। उसे मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उक्त युवक मुसरीघरारी स्थित एक मीट शॉप में काम करता था और मुख्य रूप से ताजपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह काम खत्म कर बस पकड़ने के लिए निकला था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। सूचना मुसरीघरारी थाना को दे दी गई है, पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.