मधेपुरा, मार्च 11 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान जगह-जगह सड़क जाम की स्थिति बनी रही। मधेपुरा से सिंहेश्वर की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन सवार सड़क जाम में बुरी तरह फंसे रहे। मधेपुरा, सिंहेश्वर, मुरलीगंज, बीरपुर, सहरसा सहित अन्य जगहों से आने वाले वाहन सवार जाम में फंसकर प्रशासन को कोंसते रहे। सड़क जाम मधेपुरा-सिंहेश्वर एनएच में बिजली बोर्ड से लेकर पथराहा तक करीब तीन किलोमीटर तक रहा। बताया जा रहा है कि सड़क जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क जाम में कई स्कूल वाहन और एंबुलेंस भी फंसे रहे। वाहन चालक मुकेश कुमार, रमेश कुमार, छोटकन ऋषिदेव, सुजीत कुमार, भोला यादव, उमेश कुमार आदि ने बताया कि जाम के कारण बच्चे सही समय पर घर नहीं जा पाए। कई राहगीरों ने बताया कि जाम के कारण कई घंटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.