सड़क जाम को लेकर एसडीओ ने किया अलर्ट
आरा, अप्रैल 4 -- पीरो, संवाद सूत्र। भाकपा माले की ओर से तरारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन को देखते हुए एसडीओ ने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो समेत तरारी, सिकरहटा, ईमादपुर और हसन बाजार के थानाध्यक्ष और तरारी बीडीओ को पत्र लिखकर लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि पांच अप्रैल को भाकपा माले की ओर से सड़क जाम करने और धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गयी है। भाकपा माले अंचल कमेटी सदस्य राजेश कुमार ने एसडीओ को लिखे गये पत्र में कहा है कि तरारी के भूमिहीनों को 71-72 में पर्चा मिला था और पर्चा वाली जमीन पर आहर-पईन का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। एसडीओ ने बताया कि एक फसल के लिए संबंधित लोगों को पर्चा मिला था। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.