बोकारो, मई 4 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो मुख्य पथ पर खुटरी के समीप बीते 29 अप्रैल को तेज आंधी की चपेट में आने से बरगद का विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर गिरा। इस पेड़ की चपेट में आने से सुनिता देवी पति रामलखन टुडू का घर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसको लेकर पीड़ित ने बीडीओ को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए अपनी समस्या रखी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य सड़क के किनारे से घर के समीप से पेड़ को हटाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन की पहल न होता देख रविवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतकर जैनामोड़-फुसरो मांग को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो ने चौकीदारो की सहायता से पेड़ को हटाने के बाद लोग जाम से वापस हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...