सड़क जाम करने में 69 के खिलाफ मुकदमा
आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर बुतात में सेंट्रल बैंक के पास सड़क जाम और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में सोमवार को 19 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुबारकपुर कस्बे के नूरपुर बुतात निवासी शिवा पटवा पुत्र राजू पटवा की दुर्घटना में शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रमीणों और परिवार के लोगों ने सठियांव-जीयनपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया। इस पर लोग धक्कामुक्की करने लगे। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची थी। सीओ सदर आस्था जायसवाल के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ था। उपनिरीक्षक कमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.