आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगरपालिका के पास सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद सहित 55 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जाम लगाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई थीं। नगरपलिका के पास बने कांशीराम आवास में दो दिन से बिजली काटे जाने के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर गई थीं। नगरपालिका के पास सड़क पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जाम हटाने का प्रयास किया था। काफी समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ था। उपनिरीक्षक सूर्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में केसरी देवी, सोनी, सावित्री, दयाराम, सत्येंद्र और 50 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.