चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। सुदूरवर्ती चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत के कोमाय गांव में स्कूल चौक से रोबारो तक जाने वाली पीसीसी सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर उग गये हैं और जगह-जगह गड्ढे उग गये हैं। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से हिजिया, उटुटूवा, बाईपी, गुईबेड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोग आना-जाना करते है। झामुमो नेता सिंगराय जोंको ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी लिखित सूचना दी गई है, लेकिन अबतक इस दिशा में कोई पहल नहीं शुरू की गई है। इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.