चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकेंदुदा पंचायत अंतर्गत मोरेंग गांव में मुखिया अनिल नायक की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में मनोहरपुर से सिमडेगा तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएच-320डी) पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाहियों को लेकर गहन चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण सड़क पर धूल का गुबार बना रहता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और विशेषकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि धूल और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.