मधुबनी, मार्च 22 -- झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के लंगड़ा चौक से अदलपुर तक सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य के तहत सड़क किनारे पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर कुल करीब 70 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है, जिसमें रविवार को लगभग 20 पेड़ काटे गए। कटाई कार्य उप वन रक्षी पदाधिकारी रूही कुमारी के नेतृत्व में किया गया। कटे पेड़ों को विभागीय वाहन की सहायता से ट्रैक्टर पर लादकर हटाया गया। वन विभाग की ओर से बताया गया कि यह कार्य विभागीय आदेश के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए किया जा रहा है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.