सड़क घेरकर सवारी भर रहे ई रिक्शा
उन्नाव, जून 26 -- गंजमुरादाबाद। कस्बे की प्रमुख सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला है। यहां सड़क सिकुड़ती चली गई और जिम्मेदार अनदेखी करते रहे। अब हालात ऐसे है,की जाम की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। आस पास जनपदों से आने वाले लोग भी भीषण गर्मी में जाम की समस्या का शिकार हो रहे है। कस्बा गंजमुरादाबाद में सदर बाजार के निकट मुख्य चौराहे से बांगरमऊ और पड़ोसी जनपद के कस्बा मल्लावां के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन इसी मार्ग पर बना रहता है। यहां सवारियां बैठाने के चक्कर में ई रिक्शा चालक सड़क पर कब्जा कर मनमानी करते है। आधी सड़क पर दुकाने भी बनी है। यहां से कुछ दूरी पर चौकी है, पुलिस पिकेट भी रहती है, पर जाम की समस्या के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये जाते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.