सड़क घेरकर सवारियां भर रहीं ई- बसे, रोजाना होती झडप
उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव, संवाददाता। शुक्लागंज राजधानी मार्ग के रास्ते कानपुर के लिए शहर की ई-बस सेवा तो शुरू हो गई लेकिन उचित स्थल या स्टैंड न होने से परेशानियां जस की तस बनी हैं। तीन वर्ष बाद भी स्थायी ठौर की तलाश है। अब तो ई रिक्शा, ऑटो व टेम्पो वाले भी इन ई-बस चालकों से मारपीट जैसी घटनाएं करने लगे हैं। सोमवार दोपहर ऐसा ही नजारा रहा। टैक्सी चालक ने बस से सटाकर टेम्पो खड़ी की और न हटाने पर अड़ गया। बहस के बाद कहासुनी शुरू हुई और लड़ाई में बदल गई। हालांकि, लोगों ने बीचबचाव कर अलग कराकर मामला शांत कराया।
ई-बस केंद्र की कमी असल में उन्नाव शहर से शुक्लागंज राजधानी मार्ग गंगापुल के रास्ते बड़ा चौराहा के लिए 15 ई-बसें चलती हैं। इनके संचालन के लिए कोई नियत स्थान तय नहीं है। गांधीनगर स्थित मॉडल शॉप के सामने की सड़क पर ई-बसें खड़ी कर सवरियां भरते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.