हमीरपुर, अप्रैल 2 -- राठ। कस्बे के देवलिया देव पठानपुरा मोहल्ले की गलियों की सड़क बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा खोदी गई। लेकिन जल संस्थान ने पानी की पाइप लाइन नहीं डाली। जिस कारण एक माह से सड़क उखड़ी है। देवलिया देव पठानपुरा मोहल्ले की दो गलियों में सड़क बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा खोदी थी। एक माह से उखड़ी सड़क से मोहल्लेवासी परेशान हो रहे हैं। उखड़ी सड़क और गंदा पानी भरे होने से निकलना दुश्वार हो गया और कई लोग गिर भी चुके हैं। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनाई गई है। मोहाल के रमा सक्सेना, राजेंद्र तिवारी, नितिन, भानु कुशवाहा, राजाराम, हेमंत राजपूत, हरिकिशन, खूबचंद आदि ने बताया कि गली से निकलना मुश्किल है। गली के आगे कुछ हिस्से में पेयजल की पाइप लाइन नहीं है। लेकिन जलसंस्थान विभाग पानी की पाइप डालने में देरी कर रहा है और सड़क बन नहीं पा रही है। नगर पालिकाध...