आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित हाईडिल कॉलोनी की सड़क पूरी तरह बदहाल है। कॉलोनी के भीतर जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे स्थानीय लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को भी रोजाना दुर्घटना के खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिर कर घायल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...