रायबरेली, मई 15 -- डीह। विकास क्षेत्र के सुन्दरगंज चौराहे से डीह रोखा होते हुए मऊ-फुर्सतगंज को जोड़ने वाली सड़क खराब हो गई है। इसमें बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से जाना जोखिम भरा हो गया है। इसे कोई देखने वाला नही है। जबकि यह जिले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इसमें आये दिन लोग चुटहिल हो रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...