रामपुर, मई 21 -- राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने रक्त से पत्र लिखा है। सुनील ने कहा कि ब्लॉक चमरौआ अंतर्गत ग्राम रायपुर से वजीरनगर होते हुए पंजाब नगर तक जाने वाला लगभग तीन किमी मार्ग 15 साल से जर्जर अवस्था में है इस मार्ग से ही शिव मंदिर पंजाब नगर जाने वाले शिव भक्तो का भी आवागमन बाधित है पूर्व में जनप्रतिनिधि, जिला प्रसाशन को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क के लिए मुख्यमंत्री को लिखा रक्त से पत्रमार्ग की समस्याएँ सुनील ने बताया कि इस सड़क निर्माण हेतु ग्रामवासियों द्वारा कई बार धरने प्रदर्शन किए है लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है । यह मार्ग रायपुर, रायपुर का मझरा, अहमद नगर थैगा, वजीरनगर, बिजईया, चिकटीरामनगर, टिकटगंज, नवीगंज गाँव को भी जो...