गंगापार, अप्रैल 5 -- मेजा तहसील क्षेत्र के चौकी दिघिया मार्ग पर स्थित रामनगर बाजार के डोरवा मोड़ पर सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क के बीचो बीच कई बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सड़क के किनारे से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात या धूल के कारण कई बार ये गड्ढे दिखाई भी नहीं देते, जिससे अचानक वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और हादसे की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्या को लेकर बाजार के विश्वम्भर नाथ पटेल, चंद्रदीप सिंह, गोलू पटवा, संजय क...