सड़क के बीच खड़े विद्युत खम्भा को हटवाने की मांग
गोरखपुर, अप्रैल 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड नम्बर 15 साईं नगर के सभासद मोहित जायसवाल ने उप खण्ड अधिकारी विद्युत नियाज अंसारी को मांगपत्र सौंप कर सड़क के बीचोबीच खड़े विद्युत खम्भों को हटवाने की मांग की है। सभासद ने बताया है कि नगर पंचायत चौरीचौरा व ग्राम बाल बुजुर्ग की सीमा पर 11 केवी एचटी तार वाले खम्भे नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 15 साईं नगर के बीच में खड़े हैं। सड़क में खड़े खम्भे बड़ी दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में विद्युत खम्भों को सड़क के बीच से हटाकर सड़क के किनारे लगाया जाना जनहित में होगा। यह भी पढ़ें- घरचित गांव में हाईटेंशन के लटकते तारों से दुर्घटना की आशंका उन्होंने कहा कि इस बीच कोई दुर्घटना होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी। एसडीओ ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.